धनतेरस के दिन सोने-चांदी और बर्तन खरीदने का विधान है। लेकिन इस दिन एक और चीज जो जरूर खरीदनी चाहिए वो है झाड़ू। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है। अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान है तो इस धनतेरस झाड़ू को जरूर खरीदे और उससे जुड़ी इन मान्यताओं का भी रखें ध्यान।
सफेद रंग का धागा
धनतेरस पर खरीदी गई झाड़ू से जुड़ा पहला नियम कहता है कि जब आप उसे खरीदकर अपने घर लाएं तो उसके हैंडल पर एक सफेद रंग का धागा बांध लें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपके घर में स्थिर बनी रहती हैं।
झाड़ू को पैर से न छुएं
कहा जाता है कि झाड़ू में लक्ष्मी का वास होता है इसलिए कभी भी झाड़ू को पैर से न मारें।
दिन विशेष को खरीदें झाड़ू
मंगलवार और रविवार को कभी भी झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में कलह का वातावरण बन सकता है।